पालघर:बर्थ पर सो रही थी महिला,अचानक जोर-जोर से लगी चीखने हुआ बवाल,पढ़े पूरी खबर

ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवान चौबीसों घंटे मुस्‍तैद रहने का दावा करते हैं। इसके बावजूद कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिससे रेलवे के दावों की पोल खुल जाती है। एक चलती ट्रेन में 35 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर पालघर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना 30 जुलाई को हुई, जब 22 वर्षीय आरोपी मुंबई जाने वाली सौराष्ट्र मेल में यात्रा कर रहा था और शिकायतकर्ता महिला निचली बर्थ पर सो रही थी।

अचानक से मचाने लगी शोर

सौराष्‍ट्र मेल ट्रेन पूरी रफ्तार में थी, जब अचानक से महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया।शुरुआत में तो किसी को कुछ समझ में ही नही आया कि आखिरकार हुआ क्‍या।हालांकि, मामले के बारे में ट्रेन में मौजूद अन्‍य यात्रियों को भी पता चल गया। अन्‍य यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। यात्रियों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मुंबई में कपड़े का व्यवसाय करता है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और भारतीय रेलवे नियम की धारा 147 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share on:

Leave a Comment