पालघर : दो गुटों में मारपीट,एक की मौत 2 की हालत नाजुक,इलाके मे मचा हड़कंप

पालघर जिले मे दो गुटों में मारपीट मे एक की मौत और अन्य घायल दो लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही है, यहां नालासोपारा के संतोष भवन इलाके में शुक्रवार देर रात दो यह घटना घटी है हैं। घायल लोगो का मुंबई के शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमे से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

 पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।  संतोष भवन के कारगिल नगर में दो गुटों में हुई मारपीट में एक गुट ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दीपू उर्फ दीपक पाल पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। वहीं आकाश पाल और शुभम ठाकुर पर हमला कर हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों कि तलाश पुलिस कर रही हैं।

Share on:

Leave a Comment