अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद स्वामी भारत भूषण का चयन

दिल्ली : अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली ने राष्ट्र संत श्रवण संघीय मंत्री, गोरक्षा प्रेमी श्री कमलमुनिजी “कमलेश” जी के 69वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस विशेष दिन पर मंच ने स्वामी भारत भूषण को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया है।श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर, महाराष्ट्र के संस्थापक स्वामी भारत भूषण महाराज ने देश में अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी इस नई भूमिका से संगठन को और भी सशक्त बनाने की उम्मीद है।

इस नियुक्ति का निर्णय संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल नागौरी, हुकुम चंद शामसुखा, आशीष चौरडिया, कल्पना मुथा, संजय तरवेचा, दिनेश श्रीवास्तव, भारती काठीफोड़ा, सागरमल चोपड़ा, योगेश दक, और पूनम बोहरा की सर्वसम्मति से लिया गया। राष्ट्र संत श्री कमलमुनिजी “कमलेश” जी के 69वें जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर, अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच ने समाज सेवा और आध्यात्मिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है। स्वामी श्री भारत भूषण जी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायता मिलेगी।

Share on:

Leave a Comment