वानगांव के पुलिस निरीक्षक तुषार पाचपुते की टीम को मिली बड़ी सफलता,बीस वर्षों फरार कुख्यात डकैत को किया गिरफ्तार

Headlines18

पालघर की वानगांव पुलिस ने एक बार फिर बताया है,कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। 20 वर्षों से फरार डकैती के कुख्यात आरोपी को वानगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी 2005 से पुलिस से बचता फिर रहा था। वानगांव के सहायक पुलिस निरीक्षक तुषार पाचपुते ने बताया कि आरोपी पर 2005 में वानगांव पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। वह अपने करीब दस अन्य साथियों के साथ वसई के अंबात पाड़ा इलाके में एक कार्यालय में घुसा और एक शख्स को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर 43,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन सहित अन्य समान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अन्य आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन देऊ चिमाडा निवासी दादरा नगर हवेली बीस वर्षों से फरार था।

 गुप्त सूचना के बाद आरोपी चढ़ा हत्थे

 वानगांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी दादरा नगर हवेली इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। सहायक पुलिस निरीक्षक पाचपुते ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Share on:

Leave a Comment