सेंटर फॉर सनातन एवं ट्राइडेंट सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित सभा में राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ
नई दिल्ली : श्री राम मंदिर, मयूर विहार फेस-1, नई दिल्ली में सेंटर फॉर सनातन रिसर्च सेंटर एवं ट्राइडेंट सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण धर्म-संस्कृति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी श्री ओंकारानंद सरस्वती जी महाराज एवं ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज संस्थापक श्री हरि नारायण सेवा संस्थान पालघर मुंबई महाराष्ट्र, अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी योग प्रमुख महाराष्ट्र प्रदेश ने की।
इस भव्य आयोजन में धर्म जागरूकता, सामाजिक उत्थान, संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण व विस्तार हेतु गहन विचार-विमर्श हुआ। यह संकल्प लिया गया कि सनातन धर्म के मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
सभा में विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में —
डॉ. रमन त्रिपाठी (अध्यक्ष, सेंटर फॉर सनातन),
लक्ष्मी नारायण शर्मा (महामंत्री),
श्रीकांत द्विवेदी (महामंत्री, ट्राइडेंट सेवा समिति ट्रस्ट),
रूप सिंह भाटी (राजस्थान अध्यक्ष),
एडवोकेट प्रकाश शर्मा (राजस्थान महामंत्री),
अभिषेक द्विवेदी (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष),
श्री रामकृष्ण पांडे (बनारस केंद्र प्रभारी),
श्रीशचंद्र त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अनिल गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, केशव सेठ सहित कई राज्यों से पधारे वरिष्ठ प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।
सभा का सामूहिक संकल्प—
“हम सनातनी विचारधारा को राष्ट्र जीवन का आधार मानते हुए धर्म, संस्कृति और संस्कृत के पुनरुत्थान हेतु सतत कार्य करेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सनातन का संदेश पहुँचाकर सेवा, शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों के माध्यम से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएंगे।”
कार्यक्रम का समापन ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज द्वारा बांसुरी वादन के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम के भजनों से अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में किया गया। यह आयोजन एक नवीन धर्म-संस्कृति जन-जागरण आंदोलन की प्रेरणादायक शुरुआत सिद्ध हुआ।