अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भाजपा विधायक राजन नाईक के मार्गदर्शन में आयोजित महाभंडारे ने इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाया। नालासोपारा और विरार में आयोजित इस भव्य आयोजन में 25 हजार से ज्यादा गणेशभक्तों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने कहा कि विधायक राजन नाईक भव्य आयोजन के लिए सभी का आभार जताया है।
इस भव्य परंपरा की शुरुआत कई वर्षों पहले नालासोपारा (पूर्व) के गालानगर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई थी। धीरे-धीरे गणेशभक्तों की बढ़ती भीड़ और उत्साह के चलते यह आयोजन इतना लोकप्रिय हुआ कि अब इसे महाभंडारा के नाम से जाना जाता है।
करीब पांच साल पहले विधायक राजन नाईक ने इस परंपरा का विस्तार विरार तक करने का निर्णय लिया। उनके मार्गदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण मांजरेकर के नेतृत्व में मनवेलपाड़ा में भी हर साल महाभंडारा आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर नालासोपारा और विरार – दोनों स्थानों पर महाभंडारा आयोजित हुआ। यहां 25 हजार से अधिक भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद लिया। इसके अलावा जगह-जगह वड़ा पाव, पोहे, बिस्किट, चाय और शरबत का भी वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और प्रसन्नता से स्वीकार किया।
आयोजन की सफलता पर विधायक राजन नाईक ने गणेशभक्तों, आयोजकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह भव्य आयोजन भक्तों की आस्था और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक है।”
इस मौके पर विधायक राजन नाईक,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।