Boisar | चांद का दीदार.. पति की लंबी उम्र की कामना

बोईसर | देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को पारंपरिक सोलह श्रृंगार के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।
इस वर्ष करवा चौथ और भी खास बन गया है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जिन्हें व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में पूजन का सही तरीका, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, व्रत कथा और पूजन सामग्री की जानकारी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है। शहर के रुपरजत पार्क मे महिलाओ ने सामूहिक रूप से करवा चौथ कथा,पूजा औऱ आरती का आयोजन किया, जिसमे सुहागिन महिलाओ ने भाग लिया.

Share on:

Leave a Comment