योगीराज ने पालघर जिलाधिकारी को भेंट की बांसुरी,“हर हांथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी” अभियान को मिला नया संबल


पालघर : श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, मुंबई के तत्वावधान में संचालित “हर हांथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी” मुहिम के तहत आज पालघर जिलाधिकारी डॉ. इंदूरानी जाखड़ (IAS) को योगीराज भारत भूषण भारतेंदु महाराज ने बांसुरी भेंट कर इस लोकसेवी और सांस्कृतिक अभियान से जुड़ने का निमंत्रण दिया।
योगीराज ने जिलाधिकारी से इस अभियान को पालघर से पूरे भारत में और गति देने हेतु बांसुरी निर्माण इकाई स्थापित करने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बांसुरी केवल एक वाद्य नहीं, बल्कि शांति, सद्भाव और आत्म-संवाद का प्रतीक है.जिलाधिकारी डॉ. जाखड़ ने योगीराज द्वारा संचालित योग अभियानों, किसान योग, ऑफिस योग, ड्राइव योग, गृहिणी योग, स्टूडेंट योग, टीचर्स योग और ट्रस्टी योग की विशेष सराहना करते हुए कहा कि पालघर जिले में गृहिणी योग और ऑफिस योग को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इस मौक़े पर योगीराज ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को उनका जन्मदिन है, जो आदिवासी समाज के देव भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिन के साथ मनाया जाएगा।
डॉ. इंदूरानी जाखड़ ने इस वृहद कार्यक्रम में ससम्मान आगमन स्वीकार किया और “हर हांथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी” मुहिम को पालघर जिले से जनजन तक पहुंचाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Share on:

Leave a Comment