पालघर का मछुआरा पाकिस्तान की हिरासत में

गुजरात के ओखा बंदर से मछली पकड़ने निकली “नल नारायण” ट्रॉलर गलती से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चली गई, जिसे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया। नाव पर सवार महाराष्ट्र के पालघर जिले के सातपाटी गांव के 65 वर्षीय मछुआरे नामदेव बालकृष्ण मेहर को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मेहर गुजरात के जयंती भाई राठौड़ की नाव पर खलासी के रूप में काम करते थे। कुछ वर्ष पूर्व उनके दामाद श्रीधर रमेश चामरे की पाकिस्तान की गोलीबारी में मौत हुई थी। फिलहाल 193 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं, जिनमें महाराष्ट्र के अब 19 मछुआरे शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जतीन देसाई ने उनकी रिहाई की मांग की है।

Share on:

Leave a Comment