पालघर जिले में गौ सेवा और संरक्षण को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम वानगांव में आयोजित किया गया। रामराज ग्रुप एवं हिंदू जनजागृति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गौ रक्षक सम्मान समारोह में गौ रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहे सेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव कैप्टन सत्यम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कैप्टन सत्यम ठाकुर ने गौ सेवकों को सम्मानित करते हुए कहा कि गौ रक्षा केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल और बीमार गायों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हिंदू जनजागृति संस्था को दी गई गौ एंबुलेंस गौ रक्षा के कार्य में मील का पत्थर साबित होगी। इससे ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे गौ रक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस दौरान गौ सेवकों ने गौ एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए कैप्टन सत्यम ठाकुर का आभार व्यक्त किया और उन्हें “गौसेवा विशेष सन्मान” से नवाजा गया.कैप्टन ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी गौ रक्षकों को हरसंभव सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में समाजसेविका आकांक्षा ठाकुर ने गौ सेवा को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पालघर जिले में गौ सेवा को संगठित, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले की सबसे बड़ी गौशाला की स्थापना जल्द ही वानगांव क्षेत्र से की जाएगी। यह गौशाला निराश्रित, घायल और बीमार गायों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनेगी, साथ ही गौ संरक्षण, संवर्धन और जनजागरूकता का प्रमुख केंद्र भी होगी।
हिंदू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा ने अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब प्रशासन, समाज, संगठन और जनप्रतिनिधि एक साथ आते हैं, तभी गौ रक्षा जैसे संवेदनशील कार्य को स्थायी सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि संसाधन और सुविधाएं बढ़ने से गौ सेवा का कार्य और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली होगा।

वही संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार सिंह ने कहां की आने वाले समय मे हर क्षेत्र मे गौ रक्षक टीम बनाई जाएगी ताकी सेवा की राह आसान होंगी. इस समारोह मे पालघर से लेकर उमरगांव तक के गौ सेवकों क़ो सन्मानित किया गया.सम्मान समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण व्यास, कोषाध्यक्ष हिम्मत जैन, जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत, महिला जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले सहित संस्था के पदाधिकारी उमाशंकर वशिष्ठ, विकास गुप्ता, संजय यादव, सुनीता यादव तथा बड़ी संख्या में गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।





