Boisar | हिंदू जनजागृति संस्था का भव्य सार्वजनिक हल्दी-कुमकुम समारोह, सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति

बोईसर में हिंदू जनजागृति संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सार्वजनिक हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रुपरजत पार्क, बेटेगांव में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों एवं महिलाओं के आपसी स्नेह और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।


कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. जान्हवी पाटिल, प्रिंसिपल रेणु सिंह एवं ब्रह्माकुमारीज़ की जागृति दीदी व प्रतिभा दीदी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, पारिवारिक संस्कारों तथा समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। प्रतिभा दीदी ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जीवन में शांति और संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।


इस आयोजन को सफल बनाने में हिंदू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा, जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले, शहर अध्यक्ष सोनू यादव सहित महिला प्रखंड की प्रियंका सिंग,सवीता गुप्ता,उर्मिला सैनी,पल्लवी वाला,संगीता पांडे,निशा शाह,गंगा राजपूत,अर्चना शर्मा,कविता सिंग,रेणू सिंह,साक्षी पाल,कुसुम सिंह अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संभालीं।


कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्दी-कुमकुम की विधि संपन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण उल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक रंगों से भर गया। उपस्थित महिलाओं ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

Share on:

Leave a Comment