कृति सावे ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लहराया परचम

अलीबाग : आरसीएफ कॉलोनी, थल–अलीबाग में 22 से 26 जनवरी 2026 के दौरान आयोजित 15वीं एवं 16वीं नेशनल फील्ड एवं इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में पालघर ज़िले की तीरंदाजी संस्था मैत्री आर्चर्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।


इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बोईसर निवासी समाजसेवी यजुवेंद्र सावे की पुत्री कृति सावे ने सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई। कृति सावे ने सीनियर फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड राउंड में भाग लेते हुए 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि बोईसर नगर और संपूर्ण पालघर ज़िले के लिए गर्व का विषय बनी है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। कृति सावे के साथ-साथ मैत्री आर्चर्स के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर संस्था को गौरवान्वित किया।
अन्य पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं.
मेधांश संदीप वासुदेव – अंडर-10 एवं अंडर-14 बॉयज़ फ्रीस्टाइल रिकर्व (2 स्वर्ण, 1 कांस्य),झील दीपक श्रेता – अंडर-14 एवं अंडर-19 फ्रीस्टाइल रिकर्व (2 स्वर्ण, 1 कांस्य),खुशांत साईनाथ पाटील – अंडर-14 फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड (2 स्वर्ण),
समर्थ राजेश साठघरे – अंडर-17 (1 रजत), सीनियर मेन फ्रीस्टाइल रिकर्व (1 रजत, 1 कांस्य),चार्वी योगेश चावक – सीनियर (2 रजत), अंडर-17 गर्ल्स (1 कांस्य),किमाया मंदर वैद्य – अंडर-17 फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड (1 कांस्य),मानस्वी मोर्डे – अंडर-17 (1 स्वर्ण, 1 कांस्य),9-स्पॉट इवेंट में द्वितीय स्थान जानसी दिलेश पाटील – अंडर-19 एवं सीनियर फ्रीस्टाइल रिकर्व (3 स्वर्ण),पूर्वा सिद्धार्थ बाविस्कर – सीनियर फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड (2 रजत),
ध्रुव जयंत सातघरे एवं यशवर्धन राजेश राउत –सीनियर मेन फ्रीस्टाइल रिकर्व(दोनों ने 2-2 रजत पदक),जयंत राजाराम सातघरे – वेटरन फ्रीस्टाइल अनलिमिटेड कंपाउंड (1 स्वर्ण)
इस शानदार सफलता पर मैत्री आर्चर्स के प्रशिक्षक जयंत सातघरे, संस्था के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई

Share on:

Leave a Comment