पालघर :जिले के बोईसर रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से नवापुर नाका तक मुख्य सड़कों के दोनों ओर बने फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को जल्द ही पुलिस बंदोबस्त में हटाया जाएगा। यह जानकारी बोईसर ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश संखे ने दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप दिया गया है और आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध होते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
लाखो खर्च कर बनाये फुटपाथों पर फेरीवालों का कब्जा
बोईसर के अत्यंत व्यस्त मार्गों पर ग्राम पंचायत द्वारा करीब 40 लाख रुपये से अधिक की लागत से नए फुटपाथों का निर्माण किया गया था। पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ-साथ फुटपाथों पर अवैध वाहन पार्किंग रोकने के लिए लोहे की रेलिंग भी लगाई गई थी। शुरुआती दिनों में नागरिकों को इसका लाभ मिला, लेकिन कुछ ही समय बाद फुटपाथों पर फेरीवालों ने अवैध रूप से दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया। फुटपाथों पर फेरीवालों के कब्जे के कारण पैदल यात्रियों को मजबूरन सड़कों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा बढ़ गया है। रेलवे यात्रियों और बाजार आने वाले नागरिकों में इसे लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।
ग्राम पंचायत की लाचारी या मिलीभगत?
ग्राम पंचायत द्वारा फुटपाथों के निर्माण के बाद ऐसा लगता है की ध्यान ही नही दिया गया. धीरे धीरे फेरी वालों द्वारा कब्जा होता गया. मिडिया द्वारा भी मामले को बार बार सामने रखा गया पर स्थिति जस की तस बनी हुई है. जानकारी यह भी सामने आई की ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन फेरीवालों द्वारा कर्मचारियों को धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियों के चलते कार्रवाई में दिक्कतें आईं। इसी कारण अब पुलिस बंदोबस्त की मांग की गई है।
विडिओ के लिए link पर क्लिक करे
https://www.instagram.com/reel/DQ0ol2SCKRK/?igsh=MTI4YnpoOGRwMHd5bQ==






