पालघर पूर्व में नव दिवसीय देवी भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन, 23 फरवरी को माता की चौकी

पालघर (पूर्व) स्थित जय अंबे माता शक्ति धाम में नव दिवसीय देवी भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन विद्वान कथावाचक पंडित मनीष उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है।
इस महायज्ञ के प्रमुख यजमान मनोज राम लखन मिश्रा जी एवं उनके सहयोगी मित्र परिवार हैं। आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचकर कथा, हवन और पूजन का पुण्य लाभ ले रहे हैं। साथ ही 23 फरवरी 2026 को विशेष रूप से माता जी की चौकी एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.आयोजकों ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
महायज्ञ के दौरान वैदिक आचार्यों द्वारा प्रतिदिन महामंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और हवन संपन्न कराया जा रहा है। इस अनुष्ठान के लाभार्थियों में प्रमुख रूप से –अशोक सिंह ,अरविंद सिंह , अंकित पांडे , शिवकुमार राजभर, संजय यादव एवं मुन्ना विश्वकर्मा शामिल हैं। प्रतिदिन माता रानी का प्रसाद प्रसाद डॉ. आसना उत्पल द्वारा नवदिवसीय वितरण किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि हलोली पीठाधीश्वर शिव शक्ति धाम के आचार्य पंकज महाराज,राधा कृष्ण भागवत सेवा संस्था के डॉ. राजेंद्र चौहान,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मुकेश दुबे,KCN क्लब के अध्यक्ष नंदन मिश्रा,राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के डॉ. रविंद्र मिश्रा,राधा कृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति के विवा मिश्रा,खाटू श्याम संस्था के कारण तिवारी,सार्वजनिक रामलीला के संस्थापक राजू शर्मा उपस्थित रहेंगे.भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपराओं से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Share on:

Leave a Comment