Boisar | मान में ‘मदर्स नर्सरी स्कूल’ का भव्य शुभारंभ, नन्हें कदमों को मिला उज्ज्वल भविष्य का नया ठिकाना

बोईसर (पूर्व) के मान क्षेत्र में स्थित मदर्स नर्सरी स्कूल का भव्य उद्घाटन रविवार, 5 अप्रैल 2026 को शाम 5 से 7 बजे के बीच हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अभिभावक और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस विशेष मौके पर हिंदू जनजागृति संस्था की संगठन मंत्री तुलसी छीपा, हेडलाइंस 18 न्यूज़ के संपादक राजेंद्र छीपा, ब्रह्माकुमारीज की प्रतिभा दीदी, अर्चना जोशी, पोस्टर बॉय नितेश चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-पाठ एवं आरती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया गया। स्कूल की डायरेक्टर रेणु सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि इस नर्सरी स्कूल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, संस्कारी, स्नेहपूर्ण और रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उद्घाटन के बाद अतिथियों को स्कूल परिसर का भ्रमण कराया गया। सुव्यवस्थित कक्षाएं, आधुनिक खेलकूद सुविधाएं और बच्चों के अनुकूल शिक्षण संसाधनों को देखकर सभी ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।


तुलसी छीपा ने स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थान की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसे अब यह स्कूल पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि टाटा हाउसिंग के विकास के बाद मान क्षेत्र में नन्हें छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर नर्सरी और प्राइमरी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होना एक सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share on:

Leave a Comment