पालघर:गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला,तीन गिरफ्तार

पालघर जिले में गौ तस्कर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वह अब पुलिस पर हमला कर रहे हैं।
जव्हार इलाके में गो तस्करी के एक बड़े मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गायों को ईद-उल-अजहा के लिए वध हेतु मालेगांव ले जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के जव्हार के धरनपाड़ा इलाके में हुई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और भारतीय दंड संहिता तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश शुरु कर दी गई है।

पुलिस की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि गायों को एक ट्रक में भरकर इलाके के एक बाग से हत्या के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद जब पुलिस टीम ने इलाके की तलाशी ली तो आरोपी को छिपा हुआ पाया गया। पुलिस ने जब अन्य आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। एक अन्य आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हंसिए से हमला करने का भी प्रयास किया। आरोपियों से भिड़ंत के बाद पुलिस टीम ने नासिक के मालेगांव निवासी सोहेब खान खलील खान (26) और शेख शब्बीर शेख (22) तथा अहमदनगर जिले के सुमित लाजरस खराब (32) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के पास से छह गाय और पांच बछड़े बरामद किए गए। इन्हें पशु आश्रय गृह भेज दिया गया है।

Share on:

Leave a Comment