Palghar | विहिप बजरंग दल और सकल हिंदू समाज का 27 फरवरी को आंदोलन,दहानू नगरपरिषद के घेराव का ऐलान

दहानू: दहानू में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा नगरपरिषद के घेराव की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा सकल हिंदू समाज के बैनर तले दहानू नगरपरिषद का घेराव किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि पूजनीय साधु-संतों के मार्गदर्शन में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में दहानू प्रखंड में व्यापारी समाज की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा सहित संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि आगामी दिनों में दहानू के विभिन्न गांवों में बैठकों का क्रम जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्होंने जो भी मांगें प्रशासन के समक्ष रखी हैं, उन पर विधिसम्मत और निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल, धार्मिक भवन अवैध रूप से किए गए हैं, तो प्रशासन उनकी जांच कर कानूनी प्रक्रिया के तहत तत्काल उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Share on:

Leave a Comment