पालघर जिले के बोईसर मे Little Lamp Charitable Educational Trust द्वारा LLCET इंडस्ट्रियल कप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 27 मार्च को PDTSA ग्राउंड, बोईसर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न इंडस्ट्रियल की 32 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क और कॉर्पोरेट नेटवर्किंग को बढ़ावा देना था। पूरे दिन चले इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त देखने को मिला।

टूर्नामेंट में विजेताओं की सूची इस प्रकार रही, प्रथम स्थान – ललकेट, द्वितीय स्थान – Viraj प्रोफाइल्स, तृतीय स्थान – Lupin लिमिटेड, चतुर्थ स्थान – D Decor (AA) की टीम रही. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और फाइनल मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर समाजसेवीका तुलसी छीपा, सपना प्रभु, मनप्रीत कौर उपस्थित रही साथ ही ट्रस्ट के कार्यों की भी जानकारी साझा की गई। LLCET ट्रस्ट वर्ष 2014 से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। ट्रस्ट हर साल आर्थिक रूप से कमजोर 70 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाता है। वर्तमान समय में भी 70 ऐसे बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते थे।

ट्रस्ट के चेयरमैन बनी सर के नेतृत्व में यह पहल लगातार आगे बढ़ रही है, जिससे कई बच्चों का भविष्य संवर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और समाज सेवा के इस प्रयास की सराहना की गई.






