भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर बोईसर में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

Headlines18

पालघर जिले में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत की अगुवाई में अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अवसर पर बोईसर मंडल कार्यालय में भी कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे के नेतृत्व में उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेत्री अर्चना वाणी के दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना, विचारधारा और “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में जिला सरचिटणीस अशोक वडे, जिला उपाध्यक्ष अंकुर राऊत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष आर.बी. सिंह, मंडल सरचिटणीस वैशाली सादुलवाड,मनीष सिंह, विवेक वडे,सरावली सरपंच आनंद धोडी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिससे संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

Share on:

Leave a Comment