डहाणू: कासा-चारोटी मार्ग पर कुरेशी दरबार होटल के पास सोमवार रात भरधाव कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हुए। कार में अवैध शराब का बड़ा जखीरा मिलने पर कासा पुलिस ने चालक बिलाल और अक्षय मोहन शिरसाट के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध शराब तस्करी व मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। हादसे के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अमर पाटील के मार्गदर्शन में जारी है।






