भाजपा के पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने जन्मदिन पर किसानों के लिए जुटाए 11 लाख रुपये
पालघर। जन्मदिन पर उपहार और भेंट स्वीकार करने के बजाय किसानों की मदद को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने सराहनीय पहल की। महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण संकट का सामना कर रहे किसानों की सहायता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता निधि में कुल 11 लाख रुपये का सहयोग जुटाया। इसमें भरत राजपूत ने स्वयं 1 लाख 51 हजार रुपये का योगदान दिया, जबकि भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। अन्य सामाजिक संगठनों और लोगों ने भी आर्थिक सहयोग किया।
भरत राजपूत ने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की थी कि वे उन्हें उपहार न देकर किसानों की मदद करे।
इस अवसर पर दहानू नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष आरबी सिंह, जिला महासचिव तुषार साबू,जिला उपाध्यक्ष ललित माली और अखिल गर्ग,और डीपी सिंह तथा बोईसर मंडल अध्यक्ष रवि सिंह ने 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। भरत राजपूत ने कहा कि वे विकास की राजनीति करते हैं। भाजपा उनके लिए केवल पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है।






