रवींद्र चव्हाण को नहीं मिली मन्त्रीमंडल मे जगह, तो क्या अब वह भाजपा के ….

Mumbai : महाराष्ट्र में आखिरकार फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ पुराने चेहरे को अलविदा कहते हुए कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी। लेकिन, पुराने चेहरों में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वो हैं रवींद्र चव्हाण, जिन्हें शिंदे सरकार में पीडब्ल्यूडी जैसा अहम मंत्रालय मिला था, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। इसकी वजह यह है कि चव्हाण का कद अब पार्टी में बढ़ने वाला है। रवींद्र चव्हाण को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद का जिम्मा मिल सकता है।

रवींद्र चव्हाण सीएम देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे मुंबई से सटे डोंबिवली से लगातार चौथी बार विधायक बने। रवींद्र चव्हाण ने 76 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता। 2014-2019 में देवेंद्र फडणवीस के तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें साल 2016 में खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया था। इसके बाद एकनाथ शिंदे सरकार में भाजपा ने रवींद्र चव्हाण को लोक निर्माण मंत्री पद से नवाजा।
भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम है। महाराष्ट्र में आने वाले समय में स्थानीय इकाई यानी मिनी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिनमें महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पंचायत शामिल हैं। ऐसे चुनावी मौसम में महाराष्ट्र बीजेपी के सामने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र चव्हाण का नाम उपयुक्त नजर आ रहा है ।

Share on:

Leave a Comment