बोईसर | ओस्तवाल बिल्डर ग्रुप द्वारा दो हजार से ज्यादा महिलाओ को कीया साड़ी वितरण

पालघर जिले के बोईसर शहर मे रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष मे ओस्तवाल बिल्डर ग्रुप द्वारा शहर मे आज दो हजार साड़ियों का वितरण किया गया. ओस्तवाल बिल्डर लिमिटेड के डायरेक्टर उमरावलसिंह ओसवाल वैसे सदैव विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य के लिए आगे रहते है, उसी कड़ी मे शहर के समता भवन मे भव्य साड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा गया.


इस मौक़े पर उमरावल सिंह ओस्तवाल,बोईसर विधायक विलास तरे,पालघर भाजपा महासचिव अशोक वड़े, आयुष्मान भारत योजना महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल सिंह रावत,शिवसेना जिला प्रमुख वसंत चव्हाण, बोईसर उपसरपंच नीलम संखे, हिंदू जनजागृति संस्था की संगठन मत्री तुलसी छीपा सहित ओस्तवाल व्यापारी वर्ग से बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे. करीबन दो हजार से ज्यादा महिलाएं साड़ी पाकर खुश नजर आई.

Share on:

Leave a Comment