पालघर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन में युवा नेतृत्व, अनुभवी मार्गदर्शकों और महिला शक्ति को प्रमुखता दी गई। जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर ने नई टीम कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से युवा नेतृत्व, अनुभवी पदाधिकारियों, महिला प्रतिनिधित्व और नए कार्यकर्ताओं को संगठन में अवसर देने का प्रयास किया गया है। नई कार्यकारिणी की खास बात यह है कि समाज के विभिन्न जाति-धर्मों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया है। कई नए चेहरों को पहली बार संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अनुभवी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नई पीढ़ी को संगठन के लिए काम करने का अवसर मिलेगा।
कैप्टन सत्यम ठाकुर ने कहा कि अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के समन्वय से पालघर जिले में कांग्रेस संगठन को अधिक व्यापक और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और नए कार्यकर्ताओं के उत्साह के बल पर संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी पुराने और अनुभवी नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने वाली नई कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करती है।

नई कार्यकारिणी के माध्यम से जिले के सभी तालुकों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और स्थानीय जनता की समस्याओं पर प्रभावी ढंग से काम करने पर जोर दिया जाएगा।जल्द ही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा। साथ ही, नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।






