पालघर : विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की ओर से दहानू प्रखंड में कथित रूप से चल रहे अवैध मदरसों और मस्जिदों के निर्माण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन का आरोप है कि माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद पहले से बने अवैध मदरसों को अब तक नहीं तोड़ा गया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज दहानू नगरपालिका के सीईओ अक्षय सर और दहानू के सीनियर पीआई किरण पवार को सौंपे। प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच हुई चर्चा में संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो बजरंग दल द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
संगठन ने यह भी कहा कि आंदोलन की स्थिति में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह मामला दहानू प्रखंड, पालघर जिले से जुड़ा है। प्रशासन की ओर से अब तक इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।






