महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार शाम 6:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप के झटकों के बाद फिलहाल जिले में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।






