बोईसर : रामचंद्र नगर स्थित जय महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ । आज निकाली गई भव्य कलश यात्रा मे हजारों महिलाओ ने भाग लिया.यह यात्रा भगवान जगन्नाथ मंदिर से स्टेट बैंक, बस स्टैंड, काटकर पाडा, गणेश नगर होते हुए रामचंद्र नगर पर समाप्त हुई.आगे के कार्यक्रम कल 9 फरवरी को मूर्ति नगर ब्राह्मण द्वारा विधि-विधान से पूजन और 10 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं महाभंडारा का आयोजन होगा.
इस भव्य कलश यात्रा मे अखिल भारतीय संत समिति महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री स्वामी भारतानंद सरस्वती जी महाराज,निरंजनी पंचायती अखाडा के गुरूजी डॉ. परमहंस गिरी महाराज, विहिप बजरंग दल के सहमंत्री चंदन सिंह, जिला सयोंजक कुंदन सिंह, आर. बी. सिंह सहित कई गणमान्य लोगो कई की उपस्थिति रही.
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.समिति का कहना है कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का एक बड़ा केंद्र बनेगा। पूरे परिसर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उमंग देखी जा रही है।
विडिओ देखने के लिए link पर क्लिक करे
https://www.instagram.com/reel/DUfdl1RCKcs/?igsh=MnBkbzhmeDd0ZjIx






