पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि से सुबह 8 बजे के बीच बोईसर के त्रिवेदी कंपाउंड स्थित एक इमारत के नीचे खड़ी सत्येंद्र विश्वनाथ सिंह (44) की पीले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट (MH 48 BZ 3366) चोरी हो गई थी। इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये थी। शिकायत के बाद 3 नवंबर को बोईसर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने नितीन गणपत कापसे (19), निवासी वाकी बुद्रुक, तहसील चांदवड, जिला नासिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बुलेट चोरी करने की बात स्वीकार की।
आगे की जांच में पुलिस को एक और चोरी की वारदात का पता चला। आरोपी ने बोईसर पुलिस स्टेशन की सीमा से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 (मैट ब्लैक) भी चोरी की थी।
पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। इस कार्रवाई से करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने में सफलता मिली है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी मिल सके।






