चार दिन की दोस्ती, फिर गैंगरेप… बदलापुर-अकोला के बाद पालघर में 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी

पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ दो लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में तुलिंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता अपनी एक सहेली से मिलने नालासोपारा आती रहती थी। पिछले हफ्ते उसकी मुलाकात सहेली के घर के बगल में एक फोटो स्टूडियो में काम करने वाले एक युवक से हुई।

इसके बाद 25 वर्षीय सोनू नाम के युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। और अपने एक अन्य दोस्त के साथ पीड़िता को घुमाने के बहाने उसे नागिनदासपाड़ा इलाके में जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने घर जाकर अपने साथ हुई हैवानियत को माता-पिता को बताया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पोस्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को सिर्फ 4-5 दिन से जानते थे। पीड़िता को घुमाने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share on:

Leave a Comment