पालघर जिले के बोईसर नगर अंतर्गत साई लोक नगर, गणेशनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में केसीएन क्लब (नोइंग सिटीजन्स नीड क्लब) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संस्था की स्थापना के 37 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 को इस शिविर का आयोजन प्रदेश कमेटी की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जिलेदार वर्मा ने की, जबकि संगठन के संरक्षक एडवोकेट शोभनाथ त्रिपाठी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का संयोजन नवनियुक्त गणेशनगर प्रभारी महेंद्र यादव ने किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र मेश्राम, समाजसेवी मनोज मिश्र एवं अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन क्लब कार्यकारिणी सदस्य अरविंद दुबे ने किया, जबकि समापन अवसर पर अध्यक्ष नंदन मिश्र त्यागी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में प्रोजेक्ट इंचार्ज एवं प्रदेश कार्याध्यक्ष राकेश आचार्य तथा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव चंदन झा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में लक्ष्मण यादव, रामविलास यादव, राजू प्रसाद, गौरीशंकर गोस्वामी, कृष्णा यादव, राजू शुक्ला, रविंद्र पाल, धनंजय गुप्ता, सचिन नायक, कविता मिश्र, पालघर जिलाध्यक्ष जेपी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, हीरालाल राजभर, ललित रबारी और वीरेंद्र शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेडिकल टीम में डॉ. चंद्रकांत भावे, राजेंद्र सांखे, रविंद्र वझे, जयेश पाटिल, रश्मि सांखे और सिधेश पाटिल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में पत्रकार अजीत सिंह और अरुण कुमार उपाध्याय सहित क्लब पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।






