बोईसर के डीवाईएसपी विकास नाईक की रेड,स्पा में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 महिलाएं रेस्क्यू, 3 गिरफ्तार

Headlines18

पालघर जिले के बोईसर में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि स्पा से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य संचालक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बोईसर पूर्व के बेटेगांव ग्राम पंचायत इलाके में  स्थित “निंबा वेलनेस” नाम का यह स्पा लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस को यहां मसाज के नाम पर अवैध गतिविधियां चलने का संदेह था।

इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा, जिसके जरिए पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। 

डीवाईएसपी विकास नाईक और पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में टीम ने सादी वर्दी में अचानक दबिश दी। छापे के दौरान स्पा के भीतर देह व्यापार का रैकेट पकड़ा गया। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू फाउंडेशन में भेज दिया है। वहीं, स्पा के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी

की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को पालघर की अदालत में पेश किया जाएगा।

Share on:

Leave a Comment