भाईंदर (मुंबई), विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच एवं पालघर पीठ के संयुक्त तत्वावधान में भाईंदर ईस्ट स्थित जैन मंदिर परिसर में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 9 मिनट तक सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पालघर पीठाधीश्वर एवं संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु महाराज द्वारा लाइव बांसुरी वादन के साथ नवकार महामंत्र की दिव्य प्रस्तुति रही, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
यह आयोजन राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इस अवसर पर तेजप्रकाश मेहता, मधु ओस्तवाल, संपत पामेचा, संपत कटारिया, कुलदीप ओस्तवाल, आशा चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






