Boisar | सक्षम महिला प्रभागसंघ संस्था की वार्षिक सभा संपन, सैकड़ो महिला बनी सहभागी

बोईसर : महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान के अंतर्गत सक्षम महिला प्रभागसंघ संस्था वंजारपाड़ा द्वारा बोईसर के राम मंदिर मे वार्षिक सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया जिसमे सैकड़ो महिलाओ ने भाग लिया.
संस्था की अध्यक्षा संध्या नाटकर, सचिव अंजू कांबले व कोषाध्यक्ष पूनम कोती के प्रयास से संस्था द्वारा करीबन एक हजार महिलाओ को मसाले, किराणा, केक, गारमेंट, पापड़, चॉकलेट सहित विभिन्न प्रकार के व्यवसाय के लिए मदद कर सक्षम बनाया. संस्था मे सौ बचत गट है और प्रत्येक मे दस महिला है.


कल हुई सर्वसाधारण सभा मे शहर के विभिन्न क्षेत्र से महिलाओ ने भाग लिया मुख्य अतिथि के रूप समाजसेवीका भाजपा नेता रंजना शंखे, हिंदू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा, जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले व डॉ. शीतल शिंदे उपस्थित रही.

Share on:

Leave a Comment