ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के शांतिवन मुख्यालय में परिवहन प्रभाग की रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

योगीराज की मुरली ने मन मोहा” _मोहिनी दीदी”
“भारत भूषण की बांसुरी साधकों के हृदय में गूँजी”
“मुरली की दिव्यता से दिव्या दीदी भी हुईं आनंदित”
“योगीराज की मधुर बांसुरी से शांतिवन में बिखरा चरम आनंद”
“ब्रह्मर्षि भारत भूषण भारतेंदु की मुरली ने साधकों को कराया आत्मानंद”

माउंट आबू : ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के शांतिवन मुख्यालय स्थित डायमंड हॉल में परिवहन प्रभाग की रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों साधक, संतगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ऑन लाइन संदेश से हुआ। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को शांति, आत्मचिंतन और सकारात्मकता की दिशा देने वाला दिव्य प्रकाश स्तंभ बताते हुए कहा कि यह संस्था मानवता को भीतर से सशक्त बनाकर मूल्यनिष्ठ जीवन की राह दिखा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि शांतिवन केवल एक स्थल नहीं बल्कि आत्मजागरण का केंद्र है, जिसने 140 देशों से आए साधकों को आत्मा से जुड़ने का अवसर दिया है। साथ ही, संस्था ने स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान दिलाई है।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु महाराज –संस्थापक, श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर–मुंबई (महाराष्ट्र),अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली,संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भाजपा,आध्यात्मिक आघाड़ी योग प्रमुख, महाराष्ट्र प्रदेश.
योगीराज ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उपस्थित साधकों को बांसुरी की मधुर ध्वनि पर ध्यान कराकर चरम आनंद की अनुभूति कराई।
इस दौरान दिव्या दीदी ने योगीराज के आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा की दोनों संस्थाएँ मिलकर विश्व शांति के लिए संयुक्त प्रयास करेंगी।
मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था यूनाइटेड नेशन, यूनिसेफ और यूनेस्को जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर शांति कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है।
बीके दिव्यप्रभा दीदी ने 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि आरंभिक दौर में बहनों ने जवानों को राखी बांधने से लेकर परिवहन अधिकारियों तक आध्यात्मिक संदेश पहुँचाया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण बीके डॉ. सुरेश शर्मा (उपाध्यक्ष, परिवहन प्रभाग) ने दिया, जबकि राष्ट्रीय संयोजिका बीके कविता दीदी ने परिवहन प्रभाग की 25 वर्ष की सेवा यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य रूप से बीके संगीता दीदी,श्री राधेश्याम तिवारी जी,श्रीकांत पाण्डेय, बीके विजय शंकर पाण्डेय,बीके कविता दीदी,बीके श्रेया दीदी,बीके सुहास भाई,आनंद सिंह वरिष्ठ उद्घोषक,हृदय नारायण मिश्र,बीके बिन्दु दिदी,बीके गिरीश भाई,बीके चांद मिश्रा , श्री आशीष पाराशर परिवहन अधिकारी,किरण पाटिल एल एम वी,अनुराग पाण्डेय आदि लोगों का सफल योगदान रहा।

Share on:

Leave a Comment