भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इस बार बीजेपी ने 13 नए उपाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है. वसुंधरा राजे सिंधिया से लेकर स्मृति ईरानी तक की वापसी हुई है. वसुंधरा राजे सिंधिया को जहां उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है.
सोमवार को भारतीय जनता पार्बीटी के अध्यक्ष नितिन निवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है. इस नई सूची में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर मधुचंद्र को बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई है.वहीं विनोद तावड़े स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महासचिवों में से एक होंगे, इसके अलावा पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे.
बीजेपी की नई लिस्ट में उत्तर प्रदेश को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है. राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची में स्मृति ईरानी के अलावा हरीश द्विवेदी का नाम शामिल है. बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव के बाद स्मृति ईरानी को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी. ऐसे में एक बार फिर उनकी वापसी महिलाओं को साधने की कोशिश की जा सकती है.यही नहीं देश की सबसे बड़ी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इकाइयों में शामिल उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में यूपी के नेताओं की भूमिका को चुनावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है.






