पालघर : जिले के बोईसर शहर में आशिहारा फाइट क्लब ग्रुप द्वारा कराटे बेल्ट सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। बोईसर पूर्व स्थित के-6 ट्रफ में रविवार सायंकाल आयोजित इस समारोह में क्लब के बच्चों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और साहस से भरपूर शानदार कराटे प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कराटे तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत और कौशल का बेहतरीन परिचय दिया। पंच, किक, काता और आत्मरक्षा के अभ्यासों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के ट्रेज़रर हरेश दुबे,सेंट मैरीज़ इंग्लिश हाई स्कूल की प्राचार्या चैताली चटर्जी, लिटिल रॉक इंग्लिश हाई स्कूल की प्राचार्या प्रियांका राज सिंह, लिटिल फुटस्टेप्स नर्सरी की प्राचार्या कुसुम पाठक, हिंदू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा, हेडलाइंस एटीन न्यूज़ नेटवर्क के संपादक राजेंद्र छीपा शामिल रहे।

इसके साथ ही विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में अशिहारा फेडरेशन इंडिया के महासचिव पंकज कुमार सहानी, आशिहारा महाराष्ट्र के प्रमुख मनीष सिंह तथा शुभेक्षा बिल्डर्स के निर्देशक सुशील सिंह राजपूत, पोस्टर बॉय नितेश चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कराटे जैसे आत्मरक्षा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ संपन हुआ।






