पालघर के नालासोपारा में बड़ा ऑपरेशन, 100+ विदेशी नागरिक हिरासत में, ड्रग्स कनेक्शन उजागर

पालघर: जिले के नालासोपारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 109 से अधिक विदेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है. नालासोपारा के तुलिंज इलाके में पुलिस प्रशासन और वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में लोगों को हिरासत में लिया. तुलिंज इलाके में बड़ी संख्या में नाइजीरियन नागरिक रह रहे हैं. कई लोगों के पासपोर्ट और वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है तो कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में भी संलिप्त पाए गए हैं. पर एक विडिओ सामने आया जिसमे पुलिस वाहन मे हिरासत मे लिए विदेशी नागरिक गाना गाकर जश्न मनाते नजर आए.

देखे विडिओ..सैकड़ो विदेशी नागरिक हिरासत में

https://www.instagram.com/reel/DUWFD4RCJcG/?igsh=MWgwanpjcHo3cTFtaQ==

Share on:

Leave a Comment