बोईसर (पूर्व) के बेटगांव क्षेत्र के रुपरजत पार्क में सकल हिंदू समाज द्वारा “विराट हिंदू सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम बुधवार, 25 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे से शुरू होकर 10 बजे समाप्त हुआ ।
इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू जागरण को नई ऊर्जा देना, सनातन धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था । इस सम्मेलन मे क्षेत्र के सैकड़ो बंधु -भगनियों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के शुभारंम में दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता पूजन, गौ पूजन, नाट्य मंचन एवं समूह नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे शानदार आयोजन किए गए । साथ ही पूज्य संतों का मार्गदर्शन, मुख्य अतिथि मुकुंद पद्म प्रभुजी के संबोधन के बाद प्रमुख वक्ता का सम्बोधन हुआ फिर महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया था ।

प्रमुख वक्ता स्वामी मुख्य वक्ता स्वामी श्री भारतानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने संबोधन के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ कथित रूप से गलत नेरेटिव फैलाने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कुछ शक्तियां समाज को भ्रमित करने और सनातन संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जिसे अब जागरूक समाज द्वारा समझने और रोकने की आवश्यकता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सहिष्णुता, सत्य और मानवता का संदेश देता है, लेकिन इसके बावजूद इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे भ्रामक प्रचार से सावधान रहें और अपने धर्म, संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूक बनें।
आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करने की शक्ति मिलेगी ।






