पालघर जिले के वाणगांव में मंगलवार को पालघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) के तहत BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर ने किया।
शिविर में कोकण विभाग SIR समिति के निरीक्षक मनीष गणोरे, प्रदेश महासचिव योगेश नम, कार्यक्रम संचालक सुरेंद्र शेट्टी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, BLA-2 प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR), मतदाता पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया, BLA-2 की जिम्मेदारियां, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम उसमें शामिल होना चाहिए। उन्होंने सभी BLA और कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारी को और मजबूत करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने का संकल्प लिया। साथ ही “उठो SIR, जागो… लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।






