पालघर से भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा करते हुए पार्टी का फर्जी लेटरहेड प्रसारित करने के संबंध में मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा क्षेत्र के लिए ”प्रत्याक्षी ” की घोषणा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लेटरहेड का दुरुपयोग करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी सामने आई की ”फर्जी” लेटरहेड व्हाट्सऐप पर प्रसारित किया गया था जिसमें निकटवर्ती पालघर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ”उम्मीदवार” की घोषणा की गई थी।इस मामले में एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

Share on:

Leave a Comment