पालघर लोकसभा चुनाव: शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल,कोई नही है टक्कर में,बोले भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत

पालघर के चुनावी दंगल में अब दल-बल दिखने लगा है। राजनीतिक दल नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी मजबूती का परिचय देने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता इस अभियान में शामिल होकर अपने प्रत्याशियों का मनोबल और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

पालघर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपने प्रत्याशी डॉक्टर हेमंत सावरा के नामांकन में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। सावरा को समर्थन देने के लिए पालक मंत्री रविन्द्र चव्हाण,भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत,एनसीपी के जिला अध्यक्ष आनंद ठाकुर,शिवसेना के जिला प्रमुख कुंदन संखे,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत,एनसीपी के नेता संतोष मराठे,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट,आरबी सिंह समेत हजारों लोग शामिल हुए।

नामांकन के लिए गांव-और शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पारंपरिक पोशाक और वाद्ययंत्र के साथ महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते रोड शो में शरीक हुए। प्रत्याशी के साथ एनडीए गठबंधन के सभी नेता रथ पर चढ़कर रोड शो में शामिल हुए। काफिला पालघर से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय के पास समाप्त हुआ। भाजपा के उम्मीदवार हेमंत सावरा ने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करूंगा। अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दूंगा और सदैव जनता के बीच उपस्थिति रहूंगा।

भाजपा के टक्कर में कोई नही है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। डॉक्टर हेमंत सावरा की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

भरत राजपूत-जिला अध्यक्ष भाजपा पालघर

Share on:

Leave a Comment