‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पालघर के सांसद डॉ.हेमंत सवरा का कांग्रेस पर पलटवार-पूछा कांग्रेस की जीत में आयोग सही, हार में गलत क्यों?

Headlines18

वोट चोरी’ और एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने पलटवार किया है। बोईसर में आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस को चुनावी हार के बाद आयोग पर सवाल उठाने के बजाय आत्ममंथन करने की सलाह दी।

वोट चोरी’ के आरोपों पर पालघर के सांसद डॉ.हेमंत सवरा का कांग्रेस से पूछा है, कि कांग्रेस की जीत में आयोग सही, हार में गलत क्यों?

सवरा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लगातार होने वाले पलायन से मतदाता सूचियों में बदलाव जरूरी होता है। सभी दलों को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने में सहयोग करना चाहिए। सांसद ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच चुनाव प्रक्रिया को लेकर मतभेद होने का दावा किया जा रहा है, जबकि चुनाव आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। फॉर्म नंबर-6 को लेकर भी उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मुद्दे पर जनता में भ्रम पैदा करने के बजाय राजनीतिक दलों को मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। ईवीएम के मुद्दे पर सवरा ने कहा कि चुनाव परिणाम अनुकूल रहने पर आयोग पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन हार के बाद उसकी निष्पक्षता पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस से इस रवैये पर आत्ममंथन करने को कहा। पत्रकार परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि एसआईआर सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आयोग के भीतर मतभेद होने का भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया। भाजपा नेता संजय पाटील, बोईसर के भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share on:

Leave a Comment