पालघर में कांग्रेस का धरना आंदोलन 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन

पालघर। पालघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली में कथित अनियमितताओं और अधिकारों के कथित दुरुपयोग के विरोध में 30 सितंबर को धरना आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन सुबह 10:30 बजे तहसीलदार कार्यालय, पालघर के सामने होगा।

कांग्रेस के अनुसार, आंदोलन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जाएगी। साथ ही इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की कथित चुप्पी का भी विरोध किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकूर के नेतृत्व में होने वाले आंदोलन में जिला व तालुका पदाधिकारी, विभिन्न फ्रंटल सेल के अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। आंदोलन के बाद कांग्रेस भवन में सामूहिक भोजन का आयोजन किया जाएगा।

Share on:

Leave a Comment