पालघर के गढ़ चिंचोली मे मॉब लिंचिंग मे शदीद संत परिवार को महाराष्ट्र सरकार ने दिया पांच लाख का अनुदान

कोविड काल में महाराष्ट्र के पालघर में स्थित गढ़ चिंचोली गांव में मॉब लिंचिंग द्वारा दो संतों, कल्पवृक्ष गिरी एवं संत सुशील गिरी की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। महाराष्ट्र की भाजपा -शिवसेना सरकार ने अपने घोषणा को सार्थक करते हुए संत सुशील गिरि महराज के परिवार को पांच लाख रूपये की अनुदान राशि भेंट की।

संत सुशील गिरी महाराज चांदा कस्बे के प्रतापपुर कमैचा गांव के मूल निवासी थे। उनकी याद में संत सुशील गिरी जी महाराज धर्मोत्थान एवं मानव सेवा न्यास का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्ष संत सुशील गिरी की माता मनराजी देवी हैं। महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनवरी माह में संतों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। उसे अमल में लाते हुए उन्हीं के दल के प्रताप सरनाईक द्वारा अनुदान स्वरुप पांच लाख रूपये प्रदान किये गये।यह अनुदान महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर में स्थित नामदार गोखले मैदान में विक्रम प्रताप सिंह द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर संत सुशील गिरी महाराज की बहन सपना मिश्रा एवं भतीजा संदेश दुबे ने प्राप्त कर मनराजी देवी तक पहुंचाया। मनराजी देवी ने यह धनराशि संत सुशील गिरी जी महाराज धर्मोत्थान एवं मानव सेवा न्यास को दान दे दिया। मनराजी ने कहा इस राशि को दान किया है, ताकि संत जी के सेवा सम्बन्धी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके.

Share on:

Leave a Comment