पालघर जिले एक घर में मिले तीन लोगों के शत-विक्षत शव,मचा हाहाकार

पालघर : जिले के एक गांव में एक घर से तीन लोगों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को मिडिया को जानकारी दी। प्राथमिक जांच से ऐसा संदेह है कि ये क्षत-विक्षत शव बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी के हैं। पालघर की वाडा तहसील के नेहरूली गांव से शुक्रवार को क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ”स्थानीय निवासियों ने घर से दुर्गंध आने की शिकायत की और पुलिस को इसकी सूचना दी। घर अंदर से बंद पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ा। वे हॉल में दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव देखकर चौंक गए, जबकि पुरुष का शव बाथरूम में मिला। शव पूरी तरह सड़ चुके थे और उनकी जगह सिर्फ कंकाल बचा था। पुलिस को ऐसा संदेह है कि ये कंकाल 70 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय पत्नी और उनकी 35 वर्षीय बेटी के हैं।

देखे विडिओ बंद घर खोलते ही… https://www.instagram.com/reel/C_VTZV9yaMe/?igsh=MWQ2Y3Bwb3Q0ajVybg==

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। ‘इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि इस परिवार के तीन सदस्यों की मौत कैसे हुई।इस मामले मे पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर पता चला है कि बुजुर्ग दंपति और उनकी दिव्यांग बेटी वहां रहते थे, जबकि उनके दो बेटे पालघर के वसई में रहते हैं।

Share on:

Leave a Comment