मनोर में विश्व मूलनिवासी दिवस पर महापुरुषों को नमन, बिरसा मुंडा चौक पर हुआ भव्य कार्यक्रम

पालघर जिले के मनोर में 9 अगस्त को विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा चौक पर महापुरुषों को अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिरसायत महाराष्ट्र के संस्थापक संतोष जनाठे, सरपंच चेतन पाटील, मनोर के API श्री साळोखे, उपसरपंच मंगेश गोंड, अनंता पुंजारा सहित आदिवासी समाज के नागरिक और आदिवासी एकता मित्र मंडल के महिला-पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित मान्यवरों ने विश्व मूलनिवासी दिवस के इतिहास, उद्देश्य तथा आदिवासी समाज की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए समाज की एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर आदिवासी समाज की पारंपरिक कला और संस्कृति को जीवित रखने पर भी जोर दिया गया। इसी क्रम में पारंपरिक गौरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत से जुड़े रहने तथा आदिवासी कला को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Share on:

Leave a Comment