प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “योग से सहयोग” और “विश्व बंधुत्व” के सपने को साकार करते हुए, महाराष्ट्र में एक ऐतिहासिक योग अभियान “योगी भारत। निरोगी भारत।” का शुभारंभ हो रहा है।
इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं —
योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु महाराज, संस्थापक — श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर-मुंबई एवं योग समन्वयक भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी, महाराष्ट्र, जिनका तप, त्याग और योग साधना का अद्भुत संगम भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का आधार बन रहा है।
यह अभियान आदरणीय आचार्य श्री तुषार भोसले जी, महाराष्ट्र आध्यात्मिक आघाड़ी समन्वयक, के सान्निध्य और मार्गदर्शन में आरंभ हो रहा है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिर्माण हेतु समर्पित दृष्टि इस अभियान को प्रदेशभर में एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान कर रही है।
अभियान के उद्देश्य:
हर घर तक योग और स्वास्थ्य का संदेश पहुँचाना।भारतीय जीवनशैली के पंच तत्व — योग, आयुर्वेद, संगीत, ध्यान और स्वच्छता — को जन-जन में पुनः स्थापित करना। भारत को निरोगी, समर्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना। युवाओं, वृद्धों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष योग एवं आरोग्य कार्यक्रम चलाना।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फिट इंडिया मूवमेंट को बल देते हुए, “योगी भारत। निरोगी भारत।” अभियान हर नागरिक को अपने तन, मन और आत्मा को स्वस्थ करने के लिए प्रेरित करेगा।
योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु महाराज ने इस अवसर पर कहा:
“योग केवल कसरत नहीं, अपितु एक पूर्ण जीवन शैली है। योगी भारत का सपना, निरोगी भारत की नींव है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विश्वकल्याण के संकल्प को यथार्थ में बदलेंगे।”
आचार्य तुषार भोसले जी ने इस अभियान के शुभारंभ पर आशीर्वाद देते हुए कहा: “योग भारत की आत्मा है। जब हर भारतवासी योगी बनेगा, तब भारत पुनः विश्वगुरु के सिंहासन पर विराजमान होगा। ‘योगी भारत। निरोगी भारत।’ एक यज्ञ है, जिसमें हर नागरिक की आहुति अपेक्षित है।”
मुख्य कार्यक्रम:
विशेष योग शिविरों का आयोजन (सभी जिलों में)।
योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता यात्राएं।
योग विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा मार्गदर्शन सत्र।
डिजिटल माध्यम से ‘योगी भारत निरोगी भारत’ जनअभियान।
स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों एवं नगर निगमों में विशेष योग कार्यक्रम।इस अभियान में हजारों साधक, योग प्रशिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे।