पालघर जिले के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिम रेलवे द्वारा पालघर, बोईसर और डहाणू रोड रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एस्केलेटर (चलती सीढ़ियां) लगाने की मंजूरी दी गई है। प्रत्येक स्टेशन पर 3-3 एस्केलेटर लगाए जाने की योजना है, जिससे खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने इस परियोजना के लिए विद्युत (Electrical) और सिविल (Civil) कार्यों को मिलाकर संयुक्त निविदा (टेंडर) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसका मतलब है कि अब यह योजना कागजों से निकलकर जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
क्या होगा फायदा
इससे प्लेटफॉर्म बदलने में आसानी होगी,भारी भीड़ के समय धक्का-मुक्की में कमी आएगी,बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा,स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक बनेगा.






