पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पालघर के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत की अगुवाई में जोरदार जश्न मनाया। बोईसर में ओस्तवाल पिंक सिटी के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, पटाखे फोड़े गए और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे,जिला महामंत्री अशोक वड़े उपाध्यक्ष अंकुर राऊत, प्रशांत संखे, भाजपा जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर.बी. सिंह, सरपंच आनंद धोड़ी डीपी सिंह, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया और उत्साह के साथ जश्न संपन्न हुआ।






