पालघर बनेगा विकास और पर्यटन का नया केंद्र, ₹674 करोड़ के विकास प्लान पर लगी मुहर

पालघर जिले के समग्र एवं सतत विकास को गति देने वाली जिला नियोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक वनमंत्री तथा पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाइक की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित लोकशाहिर आत्माराम पाटील नियोजन समिति सभागृह में आयोजित की गई।
इस बैठक में जिला वार्षिक योजना, आदिवासी विकास, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में विधायकगण एड. निरंजन डावखरे, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, राजेंद्र गावित, शांताराम मोरे, विलास तरे, हरिश्चंद्र भोये, स्नेहा दुबे-पंडित, राजन नाइक, जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़, वसई-विरार महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, डहाणू के परियोजना अधिकारी विशाल खत्री, जिला नियोजन अधिकारी प्रशांत भामरे सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि
बैठक की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के आकस्मिक निधन पर जिला नियोजन समिति की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
2026–27 के लिए ₹674 करोड़ के आराखड़े को मंजूरी
वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जिला वार्षिक योजना अंतर्गत आदिवासी घटक कार्यक्रम हेतु ₹410.43 करोड़, सामान्य योजना हेतु ₹249.74 करोड़ तथा विशेष घटक योजना हेतु ₹14 करोड़, कुल ₹674.17 करोड़ की सीमा तय की गई है। इस निधि के अंतर्गत प्रस्तुत विकास आराखड़े को समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
साथ ही सामान्य योजना के लिए ₹333.50 करोड़ एवं आदिवासी घटक योजना के लिए ₹100 करोड़ के अतिरिक्त निधि प्रस्ताव शासन को भेजने की भी स्वीकृति दी गई।


पूर्व योजनाओं के कार्यों को प्राथमिकता
वर्ष 2025–26 में स्वीकृत ₹799.43 करोड़ में से जनवरी 2026 तक ₹559.56 करोड़ के कार्यों को मंजूरी तथा ₹270.36 करोड़ की निधि वितरित की जा चुकी है। पूर्व में स्वीकृत अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से निधि उपलब्ध कराने के निर्देश पालकमंत्री गणेश नाइक ने दिए।
पर्यटन विकास हेतु NKCCA से समझौता
पालघर जिले को सांस्कृतिक एवं इको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से North Konkan Chamber of Commerce & Agriculture (NKCCA) के साथ सामंजस्य करार किया गया। इस पहल के अंतर्गत युवाओं के लिए रील प्रतियोगिता, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, जनजागरूकता अभियान एवं गुणवत्तापूर्ण पर्यटन साहित्य तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और जनसहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।


बिरसा मुंडा स्मारक को मंजूरी
महान आदिवासी क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा के स्मारक निर्माण को पालघर में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह स्मारक उनके संघर्षपूर्ण जीवन और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक बनेगा।
पद्मश्री भिकल्या धिंडा का सम्मान
जिले के गौरव, वरिष्ठ तारपावादक पद्मश्री भिकल्या धिंडा को जिला नियोजन समिति की ओर से शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।


तीन तीर्थस्थलों को ‘क’ श्रेणी का दर्जा
आकांक्षित तालुका कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। साथ ही
श्रीकृष्ण मंदिर (गालतरे, वाडा),
पद्मनाभ स्वामी मंदिर (टेंभोडे, पालघर),
शीतलादेवी मंदिर (केळवे, पालघर)
इन तीन तीर्थस्थलों को ‘क’ श्रेणी का दर्जा देने का प्रस्ताव मंजूर किया

Share on:

Leave a Comment